Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी
  • देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती
  • केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला: 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक मिलेगा लाभ
  • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल
  • देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत
  • आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति
  • मुख्य सचिव की सख्ती: अखरोट योजना की समीक्षा, जापानी तकनीक से लैंडस्लाइड रोकने पर जोर
  • CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
  • प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
Wednesday, April 22
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी
उत्तराखंड

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

By April 22, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

सीएम धामी सहित हजारों श्रद्धालु बने इस अलौकिक दृश्य के साक्षी

उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज 22 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गया।

इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया। साथ ही हजारों श्रद्धालु भी इस अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे और इस दिव्य और अलौकिक दृश्य के साक्षी बने।

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे और इस अलौकिक एवं भव्य दृश्य के साक्षी बने। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और उल्लास साफ झलक रहा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं और राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं की वह स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस भव्य अवसर पर हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

April 22, 2026
Read More

केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई

April 22, 2026
Read More

धामी सरकार का बड़ा फैसला: 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक मिलेगा लाभ

April 22, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026 उत्तराखंड

सीएम धामी सहित हजारों श्रद्धालु बने इस अलौकिक दृश्य के साक्षी उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान…

Read More

देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

April 22, 2026

केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई

April 22, 2026

धामी सरकार का बड़ा फैसला: 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक मिलेगा लाभ

April 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026

देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

April 22, 2026

केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई

April 22, 2026
Most Popular

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.