Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • UKSSSC भर्ती 2026: 72 ड्राइवर पदों पर निकली वैकेंसी, 17 अप्रैल से आवेदन शुरू
  • देहरादून में 14 अप्रैल को PM मोदी का मेगा रोड शो—भाजपा ने शुरू की भव्य तैयारियां
  • पाकिस्तान कनेक्शन उजागर: ‘आलू गिराने’ का कोड, दून से संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया
  • CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें
  • ऋषिकेश में विदेशी महिला की संदिग्ध मौत, होटल की तीसरी मंजिल से गिरी
  • चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्त: महाराज
  • खनन के दौरान खतरा: अचानक बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
  • बागेश्वर में जनगणना 2026 की शुरुआत: 25 अप्रैल से घर-घर सर्वे, 10 अप्रैल से Self Enumeration शुरू
  • धामी सरकार का बड़ा कदम: 12 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल
Saturday, April 11
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»देहरादून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: एक ही रात में सैकड़ों पर गिरी गाज
उत्तराखंड

देहरादून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: एक ही रात में सैकड़ों पर गिरी गाज

By April 5, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में देहरादून पुलिस ने शनिवार की रात एक व्यापक और कठोर अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के नेतृत्व में जनपद के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में “ऑपरेशन प्रहार” और “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत एक साथ कार्रवाई की गई। इस वृहद चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देर रात सड़कों पर सघन तलाशी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

अभियान के दौरान पुलिस की पैनी नजर उन असामाजिक तत्वों पर रही जो देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से 700 से अधिक लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की। इनमें से 96 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किए गए और मौके पर ही 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, गंभीर संदिग्ध पाए गए 04 व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने वाले 03 उपद्रवियों और चोरी की नियत से अवैध हथियार (खुखरी) लेकर घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

नशे के काले कारोबार और सड़क पर असुरक्षा पैदा करने वालों के खिलाफ भी पुलिस का कड़ा रुख देखने को मिला। “कार-बार” संस्कृति और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रहार करते हुए पुलिस ने 16 चालकों को गिरफ्तार किया और उनके वाहनों को तुरंत सीज कर दिया। अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त तीन तस्करों, जिनमें रायवाला से आशीष बिष्ट, रायपुर से गुडिया उर्फ बड़की और ऋषिकेश से बाली पाल शामिल हैं, को भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब के साथ दबोचा गया। इसके साथ ही, यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 140 वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत 73,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 24 चालकों के कोर्ट चालान कर कुल 46 वाहनों को सीज किया गया।

विशेष रूप से “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत पुलिस ने उन होटलों, पबों और बारों पर शिकंजा कसा जो निर्धारित समयावधि के बाद भी संचालित हो रहे थे। इस अभियान के लिए नगर क्षेत्र के समस्त पुलिस बल को घंटाघर पर एकत्रित कर उच्चाधिकारियों द्वारा विशेष ब्रीफिंग दी गई थी। इसके अलावा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले पीजी और हॉस्टल स्वामियों पर भी बड़ी कार्रवाई हुई। किरायेदारों और बाहरी छात्रों का पुलिस सत्यापन न कराने वाले 22 प्रतिष्ठान स्वामियों पर पुलिस एक्ट के तहत 2 लाख 20 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया। पुलिस की इस चौतरफा कार्रवाई से अपराधियों और नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

UKSSSC भर्ती 2026: 72 ड्राइवर पदों पर निकली वैकेंसी, 17 अप्रैल से आवेदन शुरू

April 11, 2026
Read More

देहरादून में 14 अप्रैल को PM मोदी का मेगा रोड शो—भाजपा ने शुरू की भव्य तैयारियां

April 11, 2026
Read More

पाकिस्तान कनेक्शन उजागर: ‘आलू गिराने’ का कोड, दून से संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया

April 11, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

UKSSSC भर्ती 2026: 72 ड्राइवर पदों पर निकली वैकेंसी, 17 अप्रैल से आवेदन शुरू

April 11, 2026 उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभागों में 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू…

Read More

देहरादून में 14 अप्रैल को PM मोदी का मेगा रोड शो—भाजपा ने शुरू की भव्य तैयारियां

April 11, 2026

पाकिस्तान कनेक्शन उजागर: ‘आलू गिराने’ का कोड, दून से संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया

April 11, 2026

CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें

April 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

UKSSSC भर्ती 2026: 72 ड्राइवर पदों पर निकली वैकेंसी, 17 अप्रैल से आवेदन शुरू

April 11, 2026

देहरादून में 14 अप्रैल को PM मोदी का मेगा रोड शो—भाजपा ने शुरू की भव्य तैयारियां

April 11, 2026

पाकिस्तान कनेक्शन उजागर: ‘आलू गिराने’ का कोड, दून से संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया

April 11, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.