इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को कब्जे में लिया:हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ता, इजराइली सेना इन्हें हमास हमले का वीडियो दिखाएगी

इजराइल ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबेल पीस प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग और उनके जहाज को कब्जे में ले लिया है। सोमवार तड़के इजराइल की 5 स्पीड बोट्स ने जहाज को घेर लिया। इसके बाद सैनिकों ने जहाज पर चढ़कर उसे अपने कंट्रोल में ले लिया।

यह जहाज गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था। मैडलीन नाम के इस जहाज पर 12 लोग सवार हैं। सभी सेना की हिरासत में हैं। अब इस जहाज को गाजा की जगह इजराइल ले जाया जा रहा है।

BBC के मुताबिक इन सभी कार्यकर्ताओं को अशदोद पोर्ट ले जाया जा रहा है। यह इजराइल के पश्चिम में एक अहम पोर्ट है। गाजा से इसकी दूरी 27 किमी है।

इजराइल पहुंचने के बाद ग्रेटा थनबर्ग और बाकी लोगों को हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले का वीडियो दिखाया जाएगा। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सेना को यह आदेश दिया है।

इजराइली सैनिकों के पहुंचने के बाद जहाज पर सवार सभी कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी से निपटने के लिए लाइफ जैकेट पहन लिए थे।

इजराइली सैनिकों के पहुंचने के बाद जहाज पर सवार सभी कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी से निपटने के लिए लाइफ जैकेट पहन लिए थे।

ग्रेटा थनबर्ग को दिखाया जाएगा 43 मिनट का वीडियो

काट्ज ने यह आदेश देते हुए खासतौर पर थनबर्ग का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ग्रेटा और उनके हमास समर्थक साथियों को देखना चाहिए कि हमास असल में क्या है और उन्होंने कैसे इजराइल की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मारा।

43 मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है कि हमले के दौरान किस तरह निर्दोष लोगों की हत्या की गई और उनके शवों के साथ क्या क्रूरता हुई। वीडियो की फुटेज आतंकवादियों के बॉडीकैम से ली गई है और इसमें किसी भी फुटेज को सेंसर नहीं किया गया है।

हमास के इस हमले में 1200 से ज्यादा इजराइली लोगों की मौत हुई थी। इजराइल, इससे भी कुछ पत्रकारों और बड़ी हस्तियों को यह वीडियो दिखा चुका है।

नाव पर कब्जे के बाद इजराइल बोला- शो खत्म हुआ

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें ग्रेटा थनबर्ग और उनके साथियों को इजराइली नौसेना इजराइल ले जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा- ‘सेल्फी यॉट’ के सभी यात्री ठीक और सुरक्षित हैं। उन्हें सैंडविच और पानी मुहैया कराया गया है। शो अब खत्म हो चुका है।

एक और पोस्ट में मंत्रालय ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं को इजराइल ले जाने के बाद उनके देश भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *